ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के रिक्त पदों के सापेक्ष सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान पांच अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
सुबह नौ बजे से काउंसलिंग शुरू हो गई थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आए अभ्यर्थियों का तापमान मापा, साथ ही सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। उप जिलाधिकारी सदर केके सिंह व सीओ सदर इमरान ने काउंसलिंग का जायजा लिया। उन्होंने बीएसए से भी बातचीत की। निर्धारित समयावधि में 30 महिला व 26 पुरुष अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि काउंसलिंग में 32 महिला व 29 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बीएसए रामप्रवेश ने चार टेबिल रखवाई थी, जिस पर जांच अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी बनाए थे। इसके अलावा शिक्षक व कार्यालय के कर्मी जांच अधिकारियों के सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे। पटल सहायक पंकज पाराशर भी व्यवस्थाओं पर नजर रखे रहे।