फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल के पास चल रहा मछली का व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मछली का व्यापार चल रहा है। इसके चलते आसपास के लोगों को गंदगी और दुर्गंध से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इन दिनों पर्युषण पर्व चल रहा है। इसके बाद भी शहर में मांस की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में और भी बुरा हाल है। यहां गुरुद्वारा व पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास और प्राइमरी सरकारी स्कूल के बगल में करीब 5 मीटर की दूरी पर खुले में मछली का व्यापार वर्षों से चल रहा है। इससे आसपास के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। परेशान होकर लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। वर्तमान में भी समस्या बनी हुई है।
कोरोना महामारी में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है लेकिन स्कूल के पास फैल रही गंदगी पर किसी का ध्यान नही है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। - सोनू जायसवाल
विज्ञापन

इस समय पर्युषण पर्व चल रहा है। इस दौरान जैन धर्मावलंबी मांस देखना भी पसंद नहीं करते हैं। इसके बाद भी लक्ष्मीपुरा में मछली का कारोबार चल रहा है। गंदगी और बदबू के कारण बहुत परेशानी होती है। - अभय जैन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों एवं स्कूल के पास मांस, मछली की बिक्री नहीं होनी चाहिए, ऐसी दुकानों को घनी आबादी से दूर होना चाहिए।- रत्नेश तिवारी भाजपा नेता
लक्ष्मीपुरा में मछली की बिक्री का मामला संज्ञान में आया है। जो भी उचित कार्रवाई हो सकती है, वह की जाएगी।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका

मोहल्ला लछमीपुरा स्थित गुरुद्वारा व पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास खुले में हो रहा मछली का व्याप?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें