डोंगराखुर्द/ ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव प्रचार इस समय अपने चरम पर चल रहा है। हर उम्मीदवार पूरे दमखम के साथ वोटरों को गांव का विकास और रोजगार दिलाने का वायदा कर रहा है। इसमें युवा मतदाता वर्ग भी है, जिसे लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा। युवा मतदाता ऐसे प्रतिनिधियों को चुनने का सपना संजोए हैं, जो गांव का विकास कर सकें।
उम्मीदवार समर्थकों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। कोई पैर छूकर वोट मांग रहा है तो कोई कह रहा है हमें तो आपका आशीर्वाद चाहिए। कुछ इसी तरह की स्थिति ग्राम पंचायत डोंगरा खुर्द में प्रत्याशियों की है। जनता भी उनकी हां में हां मिला रही है। विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत डोंगराखुर्द में मतदाता सूची में युवाओं के नाम जुड़ गए हैं। पहली बार बने युवा मतदाता मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह गांव के विकास के लिए मतदान में हिस्सा लेने को तैयार हैं। उन्होंने मतदान पर उत्साह जताते हुए अपनी अभिव्यक्ति कुछ इस प्रकार व्यक्त की।
गांव का प्रधान पढ़ा - लिखा एवं योग्य होना चाहिए। वह ऐसा हो, जो गांव के चतुर्मुखी विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए एवं जनता का साथ देने के लिए हमेशा तत्पर रहे।
- अंशमान सिंह बुंदेला
मैं ऐसे जनप्रतिनिधि की कल्पना करती हूं, जो गांव के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हो। गांव में बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दे एवं उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करें।
- सुरीति राजा
सुरीति राजा- फोटो : LALITPUR