संदीप चौरसिया का स्वागत करते पाली नगर के लोग।
- फोटो : LALITPUR
पाली (ललितपुर)। पाली कस्बा से पहली बार सेना में नियुक्त होने पर नगर पंचायत पाली के गणमान्य नागरिकों ने जवान संदीप चौरसिया का जगह-जगह शोभायात्रा निकाल कर स्वागत किया। लोगों का कहना था कि इन्होंने नगर पाली का ही नही चौरसिया समाज व अपने पिता गोविंद दास चौरसिया का भी नाम रोशन किया है। संदीप को लेने के लिए पाली से ललितपुर स्टेशन पर लोग लेने पहुंचे । जानकारी मिलने पर ललितपुर जिले व नगर पंचायत पाली के समाजसेवियों ने जगह-जगह माला पहनाकर तथा आरती उतारकर स्वागत किया। ब्यूरो