फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली से निकलने पर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला चंडी मंदिर के पीछे सत्ताधारी पार्टी का नेता बताते हुए एक दबंग ने मोहल्ले में रहने वाले एक युवक की गली से निकलने पर मारपीट कर दी, जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला नई बस्ती चंडी मंदिर के पीछे निवासी गंगा पत्नी मोहन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 जनवरी को रात आठ बजे मोहल्ला के ही मनोज कुशवाहा और उसके दो अज्ञात साथियों ने उसके पुत्र टिंकू उर्फ अभिलाष को इस वजह से मारापीटा है कि यदि मोहल्ले में रहना है तो उनके अनुसार रहना होगा। यदि हम रात में निकलते हैं तो वह देखकर गाली गलौज करता है, मानसिक टॉर्चर करता है। उसके पुत्र को रात में जमकर लात घूसों व लाठियों और बैल्ट से मारापीटा है। जिससे उसके पुत्र का हाथ टूट गया है और शरीर में अन्य जगह भी चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज कुशवाहा एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें