फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मार्च निकाल दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Tue, 17 Jan 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
up election - फोटो : demo
विज्ञापन
सोमवार को अर्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय पुलिस ने पूरे शहर में पैदल मार्च कर शक्ति प्रदर्शन किया। पैदल मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान एसडीएम सदर रमेश चंद्र तिवारी भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 सोमवार को नेहरू महाविद्यालय में अर्धसैनिक बल के साथ स्थानीय पुलिस बल भी एकत्रित हुआ। यहां से पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। नेहरू महाविद्यालय प्रांगण से शुरू हुआ पैदल मार्च मुख्य मार्ग होते हुए नदीपुल व आजाद चौक से वीर सावरकर चौक पहुंचा। यहां से तालाबपुरा मार्ग होते हुये मोहल्ला लेडिय़ापुरा, पुराना सूचना केंद्र तिराहा से वर्णी कॉलेज से वापस स्टेशन पहुंचा, यहां से नेहरू नगर मार्च करते हुउ सिद्धन, आईटीआई से सदनशाह से तुवन मंदिर प्रांगण पहुंचा। यहां पैदल मार्च को विराम दिया गया। दोपहर तीन बजे से पैदल मार्च फिर से शुरू किया गया। तुवन मंदिर प्रांगण से बस स्टैंड, कसाई मंडी, पिसनारी बाग, इलाइट चौराहा से रामनगर, रावरपुरा, चौबयाना होते हुए नदीपुरा से आजाद चौक से फिर वापस नेहरू महाविद्यालय पहुंचा। इस पैदल मार्च में पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार के साथ अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रमेशचंद्र तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव, शहर कोतवाल अजयपाल सिंह के साथ प्रभारी यातायात रामसहाय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें