फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट शर्किट से बैंक में लगी आग

Wed, 04 Oct 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
fire news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह श्रीतुवन चौराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में अचानक से आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड व पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक पवन मट्ठा ने बताया कि यह आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। इसमें शाखा के तीन एसी और बिजली लाइन का ही नुकसान हुआ है। बैंक में रखे दस्तावेज और कंप्यूटर सभी सुरक्षित हैं।
 
गौरतलब हो कि मंगलवार की सुबह शहर कोतवाली के बगल में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से धुआं उठता देखा। लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने फौरन आग पर काबू पा लिया और कोई बड़ी घटना होने से बच गई। आग लगने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने आग के कारणों का जायजा लिया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें