फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से लाखों का सामना जलकर खाक

विज्ञापन
गिरार में जूनियर हाई स्कूल के पास घर में आग लगने से जला समान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। थाना गिरार के जूनियर हाईस्कूल के पास एक घर में भीषण आग लग गई। परिवार के लोग जब तक कुछ समझते और आग पर काबू पाते, तब तक आग से घर-गृहस्थी व जेवरात सहित लाखों की नकदी जलकर खाक हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बाबूलाल पुत्र खंजुआ अहिरवार निवासी गिरार ने बताया कि मंगलवार के सुबह वह शौच क्रिया करने गए और बाकी के परिवारिक सदस्य सो रहे थे। तभी शार्ट-सर्किट में फाल्ट हुआ। जिसकी चिंगारी से उनके कच्चे घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में घर में रखे जेवरात सहित गृहस्थी का समान जलकर खाक हो गया, जिसकी कीमत लाखों में है। वहीं कुछ नकदी भी जल गई। मुहल्ला के लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया और ग्राम प्रधान धांधू रजक को सूचित किया। ग्राम प्रधान की सूचना पर लेखपाल ने मौके का मुयायना कर प्रशासन को अवगत कराये जाने की बात कही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें