फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटने से बगीचा में लगी आग

विज्ञापन
ग्राम रमगढा में बिजली का तार टूटने से बगीचे में लगी आग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। ब्लॉक मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम रमगढा में मंगलवार को दिन में बिजली के तार टूटने से बगीचे में आग लग गई। तार टूटकर गिरने से लगी आग में पेड़ जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन किया, तब जाकर बिजली बंद हुई और फिर ग्रामीणों ने आग बुझाई। लेकिन, तब तक बगीचे में लगे नींबू के कई छोटे-बड़े पौधे जल चुके थे।
विज्ञापन

11 केवीए का तार टूटने से बगीचे से निकली बिजली की लाइन का तार मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे टूटकर बगीचे में गिर गया, जिससे करंट की चिंगारी से बगीचे में आग लग गई। आग लगने से बड़ी संख्या में पेड़ पौधे जल गए। इसकी सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान रमगढा जुझार सिंह ने गिरार फीडर क्षेत्र के विद्युत लाइनमैन को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करने के लिए कहा, लेकिन बिजली बंद नहीं हुई। इसके बाद अधिशाषी अभियंता से जब वार्ता कर आग लगने की जानकारी दी गई, तब जाकर बिजली की सप्लाई बंद हुई। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
उन्होंने कहा कि गिरार फीडर पर कार्यरत लाइनमैन अत्यंत लापरवाह हैं। न तो कभी समय पर फोन उठाते हैं और न कोई फाल्ट आने पर बिजली ठीक करने आता है। यदि लाइनमैन बिजली सप्लाई जल्दी बंद करा देता तो शायद नुकसान और कम होता। बता दें कि गर्मी पूरे चरम पर है। पशु-पक्षियों सहित मानव जीवन परेशान है। भीषण गर्मी में सभी के लिए पेड़ पौधे बहुत बड़ा सहारा हैं। हवा, छाया से लेकर पानी बरसाने तक में पेड़-पौधों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में पेड़ पौधों को बचाने हेतु सभी को संवेदनशीलता के साथ आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

11 केवी के बिजली के तार टूटकर गिरने से बगीचे में आग लग गई। आग लगने से काफी संख्या में पौधे जल गए हैं। विद्युत सप्लाई यदि जल्दी बंद हो जाती तो शायद कम नुकसान होता। विद्युत अधिकारियों/ कर्मचारियों से अपील है कि यदि कहीं पर आग लगती है तो बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दें। उन्हें यदि कोई फोन करता है तो फोन उठा लें।
- जुझार सिंह, ग्राम प्रधान रमगढा
तार टूटने से बगीचे में आग लगने की घटना की मुझे कोई जानकारी नहीं है। लाइनमैन से घटना के संबंध में जानकारी करूंगा। इसके बाद जो भी उचित होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- एसपी सिंह, अवर अभियंता, मड़ावरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें