फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में तारों के झुंड, शॉर्ट सर्किट से आग का खतरा

विज्ञापन
इमरजेंसी में खुला पड़ा विद्युत बॉक्स व तार - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के इंतजाम किए जाने के बावजूद जर्जर विद्युत तार और केबलों की अव्यवस्था बनी हुई है। पुराने भवन में विद्युत पैनल और बॉक्स के पास तार खुले पड़े हैं तो वार्ड से लेकर गैलरी और परिसर के विभिन्न हिस्सों में केबलों का झुंड दिखाई देता है। कई स्थानों पर तारों को जोड़कर छोड़ दिया गया है और कुछ जगह ज्वाइंट खुले हैं। ऐसे में विद्युत भार बढ़ने या तारों के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बना हुआ है। हाल में विद्युत फॉल्ट से आग की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। पेश है आंखों देखा हाल...
विज्ञापन


दृश्य-1 : इमरजेंसी में खुले विद्युत बॉक्स

मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर/इमरजेंसी के अंदर विद्युत बॉक्स खुले पड़े हैं। यहां दो बॉक्स खुले दिखाई दिए और उनके कनेक्शन के तार भी बाहर हैं। बताया गया कि इनमें विद्युत आपूर्ति भी चालू है। इनके पास सामग्री रखी हुई है, जिसे लेने के लिए कर्मचारियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खुले तारों से करंट लगने और शॉर्ट सर्किट का खतरा बना हुआ है। वहीं, इनके ऊपर स्थित बीएसएल-2 लैब में भी विद्युत तारों के ज्वाइंट व्यवस्थित नहीं दिखाई दिए।

दृश्य-2 : गैलरी में केबलों का झुंड

पुराने भवन के मुख्यद्वार से प्रवेश करने पर रैंप के पास गैलरी में ऊपर की ओर विद्युत तारों का झुंड दिखाई देता है। कई तारों को ज्वाइंट कर जोड़ा गया है। कुछ ज्वाइंट को सुरक्षित तरीके से कवर नहीं किया गया है। ऐसे में तारों के आपस में संपर्क में आने या विद्युत फॉल्ट की स्थिति में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


दृश्य-3 : एसएनसीयू के पास खुले तार

पुराने भवन में संचालित एसएनसीयू के पास विद्युत आपूर्ति के लिए बड़े बॉक्स लगाए गए हैं। इनसे कई केबल निकालकर जोड़ी गई हैं, लेकिन कुछ तार खुले दिखाई देते हैं। वहीं, छोटी केबल भी कटी हुई स्थिति में पड़ी है। नवजात शिशुओं के वार्ड के पास विद्युत व्यवस्था में इस तरह की स्थिति सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।

दृश्य-4 : महिला अस्पताल से इमरजेंसी मार्ग में लटक रहीं केबलें

महिला अस्पताल से इमरजेंसी की ओर जाने वाले मार्ग में छत से विद्युत केबलों का झुंड लटक रहा है। केबलों को व्यवस्थित तरीके से नहीं लगाया गया है। इस मार्ग पर मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही रहती है। कई तीमारदार गैलरी में बैठते भी हैं। हाल में मेडिकल कॉलेज में विद्युत फॉल्ट से आग की घटनाएं सामने आने के बाद भी इस हिस्से में केबलों की स्थिति सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।



मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में केबल, बॉक्स और पैनल का ऑडिट कराया गया है। सामने आई कमियों को दूर कराया जा रहा है।

- डॉ. गजेंद्र सिंह, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज

इमरजेंसी में खुला पड़ा विद्युत बॉक्स व तार- फोटो : shiv tripathi

इमरजेंसी में खुला पड़ा विद्युत बॉक्स व तार- फोटो : shiv tripathi

इमरजेंसी में खुला पड़ा विद्युत बॉक्स व तार- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें