फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में आग का खतरा, 6 सीएचसी बिना एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के मेडिकल कॉलेज को अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी मिल गई है। इसके बावजूद पुराने भवन में जर्जर विद्युत तार और अव्यवस्थित केबलें आग लगने का खतरा बढ़ा रही हैं। विद्युत पैनल और बॉक्स के पास तार खुले पड़े हैं, जिससे बीते महीनों में कई बार शॉर्टसर्किट से आग लगी है। वहीं, ब्लॉक स्तरीय छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को अब तक अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं मिली है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी तक में विद्युत बॉक्स के तार खुले दिखाई देते हैं। इन खुले तारों में विद्युत आपूर्ति भी चालू है और इनके पास सामग्री भी रखी गई है। महिला अस्पताल के इमरजेंसी भवन में भी जीने के पास अधिक मात्रा में विद्युत केबलों के झुंड अव्यवस्थित लगे हैं। बीते माह में मेडिकल कॉलेज में तीन बार आग लगने की घटना हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद भी केवल विद्युत ऑडिट तक ही कार्रवाई सीमित रह गई है।

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा में लापरवाही
मेडिकल कॉलेज में फायर एनओसी मिलने के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है। पुराने भवन में जर्जर तार और अव्यवस्थित केबलें अगलगी का बड़ा कारण बन सकती हैं। विद्युत पैनल और बॉक्स के पास खुले तार सीधे तौर पर खतरे को आमंत्रित कर रहे हैं। मुख्यद्वार की गैलरी में रैंप के पास विद्युत तारों का झुंड है, जिनके जॉइंट भी खुले हैं। इससे शॉर्टसर्किट से फॉल्ट का जोखिम बना हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी इन गंभीर सुरक्षा खामियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी में अग्निशमन मानकों की अनदेखी
जनपद के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अग्निशमन विभाग से अब तक एनओसी नहीं मिली है। ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित इन सीएचसी में फायर हाईडेंट लाइन और धौजरील तो डाल दी गई है। लेकिन बीते माह हुए फायर ऑडिट में ये केंद्र आग से बचाव के मानकों पर खरे नहीं उतरे। पांच सीएचसी, जिनमें तालबेहट, महरौनी, मड़ावरा, बार और बिरधा शामिल हैं, में उपकरण क्रियाशील नहीं पाए गए। जखौरा सीएचसी में तो अग्निशमन उपकरण तक नहीं लगे थे, जो गंभीर लापरवाही दर्शाता है।

मरीजों की सुरक्षा खतरे में
प्रत्येक सीएचसी में प्रसव के लिए मेटरनिटी विंग भी बनी हुई है, जहां नवजात और माताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। आग से बचाव के इंतजामों की यह स्थिति मरीजों की सुरक्षा को सीधे खतरे में डालती है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। फायर ऑडिट में खामियां उजागर होने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इन सीएचसी में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज उपचार के लिए आते हैं और 30 बेड की सुविधा है। मरीजों की जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
000000000
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में केबल, बॉक्स और पैनल का ऑडिट कराया गया था। इसमें आई कमियों को दूर किया जा रहा है। केबल को बदलवाया जा रहा है।- डॉ. गजेंद्र सिंह, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

-
सीएचसी पर आग से बचाव के लिए इंतजाम किए गए हैं। कुछ कमियां हैं, जिन्हें जल्द ही दूर कर एनओसी प्राप्त की जाएगी।- डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें