फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे पर जा रहे कंटेनर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात सागर की ओर से बरेली बारदाना लादकर जा रहे कंटेनर में अचानक आग लग गई। चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग से कंटेनर जलकर पूरी तरह जल गया।
नेशनल हाईवे-44 पर सागर की ओर से बरेली जा रहे कंटेनर में प्लास्टिक व जूट का बारदाना लदा था। रात करीब चार बजे कंटेनर थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बेटना के पास पहुंचा था, तभी उसमें आग लग गई। नाराहट पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बारदाना पूरी तरह राख हो गया। आग लगने का कारण टायर फटने और इसी स्थिति में कंटेनर का कुछ दूर तक जाने से उठी चिंगारी बताया गया।
विज्ञापन

-
एक घंटे बाद पुन: आग भड़की
कंटेनर की आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड के दोनों वाहन लौट गए, जबकि कंटेनर हाईवे पर ही खड़ा था। एक घंटे का समय गुजरा था कि पुन: लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड को पुन: बुलाया गया। जब तक फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा तब तक कंटेनर पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन


हाईवे पर एक कंटेनर जिसमें बारदाना लदा था, आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया। चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण टायर फटने के बाद उठी चिंगारी को बताया जा रहा है। जांच कराई जा रही है।
ज्ञानेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना नाराहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें