फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सदगुरु के नहीं मिल सकते भगवान: धनवंतरीदास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालाबपुरा स्थित धनुषधारी मंदिर में आयोजित शिवमहापुराण कथा के दौरान व्यास पीठ से धनवंतरीदास महाराज ने कहा कि बिना सदगुरु के ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती है। ईश्वर को पाने के लिए सदगुरु के बताए मार्ग पर जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत धनुषधारी मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कथा में शिव महिमा का बखान किया गया। साधु संगत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथा के दौरान भोलेनाथ की परिवार मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर मुख्य यजमान संजय लौंगरैया, विनोद खैरा, सुदामा प्रसाद नौगरैया, सीएल गुप्ता, बृजकिशोर नौगरैया, प्रभुदयाल सुहाने, ओमप्रकाश लोहिया, अरविंद्र नौगरैया, नीरज खैरा, मनोज बिलैया, गहोई सेवा समिति के अध्यक्ष शरद खैरा, मंत्री कैलाश बारसैंया, प्रबंधक अशोक कुरेले, उप प्रबंधक राजीव सेठ के साथ सदस्य दीपक सुहाने, प्रताप नारायण सुहाने, संजीव लोहिया, सुमाली खैरा, अंजुला खैरा, जया गुप्ता, राखी, संगीता नौगरैया, कल्पना खैरा, रश्मि कुरेले, संध्या खैरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें