फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बस स्टैंड पर बने पुराने पीएचसी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुलवारा। कस्बा बार के बस स्टैंड पर बने पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी यह आग परिसर में जमा कचरे के ढेर में भड़क उठी और देखते ही देखते धुएं के गुबार और ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

गश्त पर निकली बार पुलिस ने जब देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाने के लिए बोरवेल से पानी लाकर पुलिस ने आग बुझाई गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास रखी लकड़ी और टिन के खोखों तक आग पहुंचने से बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दो तरफ दर्जनों लकड़ी के खोखे रखे हुए हैं, जिनमें स्थानीय लोग दुकान खोले हुए हैं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से कचरा घर बना हुआ है। आसपास के लोग यहां कचरा डालते रहते हैं, जिससे परिसर में सूखे कचरे और गंदगी का अंबार लगा रहता है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते परिसर की सफाई और निगरानी की व्यवस्था की जाती तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें