फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पाने के लिए आवेदन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) के अंतर्गत संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के लिए साइकिल वितरित की जाती है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि ने बताया कि योजनांतर्गत साइकिल प्राप्त करने हेतु उत्तीर्ण कक्षा की अंकतालिका एवं प्रवेशित अगली कक्षा की शुल्क रसीद, प्रवेशित होने का प्रमाण-पत्र, शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य/सक्षम अधिकारी से प्रमाणित कराने के उपरान्त आवेदन पत्र के साथ मूल रूप में संलग्न कर आवेदन कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी स्टेशन रोड काफी हाउस के पीछे ललितपुर में जमा किया जा सकता है। श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पुत्रियों को कक्षा-10 एवं कक्षा-12 उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश दिलाकर उन्हें आगे की पढ़ाई हेतु एवं उन्हें विद्यालय जाने हेतु सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साईकिल प्रदान किए जाने का प्राविधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें