फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लगाएं अंगूठा तब मिलेगा राशन

Sun, 05 Feb 2017 01:02 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
पहले लगाएं अंगूठा तब मिलेगा राशन - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर।
विज्ञापन

 महरौनी, पाली टाउन एरिया के बाद अब ललितपुर नगर में भी उचित दर दुकानों को ईपीओएस (इलेक्ट्रानिक पाइन्ट्स ऑफ सेल) से लैस कर दिया गया है। इस माह से कार्डधारकों को मशीन पर अंगूठा लगाना होगा, तब उन्हें राशन मिलेगा।
विज्ञापन

निर्धन परिवारों को पारदर्शी तरीके से रियायती दरों पर राशन मुहैया कराने के उद्देश्य से व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। प्रत्येक उचित दर की दुकान पर ईपीओएस मशीन लगाई जा रही है। बीते महीनों में महरौनी और पाली टाउन एरिया की दुकानों पर ईपीओएस मशीन के माध्यम से राशन का वितरण किया गया। अब ललितपुर नगर की 48 दुकानों पर मशीनें लगा दी गई हैं। फरवरी माह से कार्डधारकों को दुकान पर पहुंचकर पहले ईपीओएस मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। अंगूठा लगते ही मशीन पर कार्डधारक का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इसके उपरांत कार्ड नंबर डालते ही राशन की मात्रा व धनराशि प्रदर्शित होने लगेगी। जिसे देखकर कोटेदार कार्डधारक को राशन उपलब्ध करा देगा। दुकानों पर मशीन लगाने से अन्य कोई व्यक्ति रियायती दरों पर अनाज नहीं ले पाएगा। उनका नाम आधार कार्ड में होगा, उसी को ही राशन मुहैया हो सकेगा। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी डीएसराम का कहना है कि ललितपुर में 97 प्रतिशत राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है। जो अवशेष कार्ड लिंक होने से रह गए हैं, उन्हें भी लिंक करने की कार्रवाई जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। मालूम हो कि महरौनी व पाली टाउन एरिया में पहले ही ईपीएस मशीन लगा दी गई है। इससे अंगूठा लगाकर राशन वितरण का रास्ता साफ हो गया है। पाली स्थित एक दुुकान की मशीन में खराबी आ गई थी, जिसे बदलवा दिया गया है। इसके बाद इस माह से उस दुकान पर ईपीओएस मशीन के जरिये वितरण सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें