फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की मारपीट से क्षुब्ध होकर युवक ने गटक ली कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगवास में क्रिकेट खेलने के दौरान आधा दर्जन ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई कर दी। मारपीट से क्षुब्ध एक युवक ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक की मौत के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मारपीट व आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम नगवास निवासी प्रवेश (21) पुत्र फेरनलाल अहिरवार बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे घर के पीछे मैदान में अपने अन्य साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच गांव के दयाराम, हरीराम, श्रीराम, धनीराम पुत्रगण हरपा, करतार एवं कपूर आए और उसके साथ गाली- गलौज करने लगे। दयाराम ने प्रवेश के साथ बल्ला से मारपीट कर दी और दयाराम व उसके साथी धमकी देने लगे। इससे क्षुब्ध होकर प्रवेश ने घर में जाकर कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजन उसे जखौरा स्थित सीएचसी केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी पर जखौरा पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। वहीं, थाना जखौरा पुलिस ने मृतक के भाई जितेंद्र की तहरीर पर आरोपी दयाराम, हरीराम, श्रीराम, धनीराम, करतार एवं कपूर के खिलाफ मारपीट एवं आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि प्रवेश (21) समेत तीन भाई थे। परिवार में तीन एकड़ जमीन है। मृतक खेतीबाड़ी करता था। दो अन्य भाई मजदूरी करते हैं। पिता फेरनलाल ने करीब एक साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें