फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर बहू के साथ मारपीट में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला बाहुबलीनगर में दहेज की खातिर बहू के साथ मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मुहल्ला बाहुबली नगर निवासी आरती जैन पत्नी राजेश जैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी को 17 वर्ष हो गए हैं और उसके तीन बच्चे हैं। उसका पति राजेश व ससुर सनत कुमार जैन, सास कमला जैन, देवर राजेंद्र जैन, देवरानी अनामिका जैन आए दिन ही उसे तरह तरह से परेशान करते हुए कहते हैं कि अपने माता पिता से जाकर पांच लाख रुपए लेकर आए। मना करने पर पति राजेश जैन व ससुर उसके व उसके बच्चे के साथ मारपीट करते आ रहे हैं। उसका पति कई बार गाली गलौज कर मायके से पैसे लाने को परेशान करता है। जबकि, उसके ससुराली काफी संपन्न हैं। इसके बाद भी वह लोग उसे परेशान करते हुए पैसों की मांग कर रहे हैं। बीते आठ जनवरी को रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह अपने कमरे में थी तभी राजेश गाली गलौज करते हुए आया और उसके बाल खींचकर वैडमिंटन के बैट व चप्पलों, लात, घूसों से मारपीट करते हुए उसका सिर दीवार से मार दिया। जब वह चिल्लाई तो उसके तीनों बच्चों ने आकर बीच बचाव का प्रयास किया तो बच्चों के साथ भी मारपीट कर दी। वह अपने पति व ससुरालियों की मारपीट से काफी भयभीत है। ससुरालियों की मारपीट से उसको कंधे, आंख, सिर व शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। जिसकी सूचना उसने पृथ्वीपुर निवासी अपने पिता शीतल प्रसाद जैन को दी। इस पर वह अपने पिता, भाई व बहिन बृहस्पतिवार को घर पहुंचे और उनके साथ वह कोतवाली में शिकायत करने पहुंची। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें