फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में दो सिपाही भिड़े

Sat, 23 Jul 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight, lalitpur hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। गैरहाजिरी लगाने को लेकर शुक्रवार को दो सिपाही न्यायालय परिसर में ही भिड़ गए। गाली गलौज मारपीट के दौरान एक सिपाही ने दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को भी मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। आरोपी सिपाही का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


न्यायालय  परिसर में बनी हवालात में कैदियों को लाकर  सिपाहियों की सुरक्षा में रखा जाता है। हवालात में कई बार कैदियों के आपस में उलझने की घटनाएं तो सामने आई हैं, लेकिन  शुक्रवार को दो सिपाही ही आपस में भिड़ गए। बृहस्पतिवार को एक सिपाही के लेट पहुंचने पर जीडी भरने वाले दूसरे सिपाही ने उसकी गैरहाजिरी लगा दी, जिससे क्षुब्ध सिपाही शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे न्यायालय परिसर स्थित हवालात में गैरहाजिरी लगाने वाले सिपाही के पास पहुंचा और भला बुरा कहने लगा। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट में तब्दील हो गया। नशे में धुत  सिपाही ने दूसरे सिपाही को पत्थर मार दिया, जिस पर मामला और अधिक बिगड़  गया।

सिपाहियों के झगड़ने से वादकारी व वकीलों की भारी भीड़ जमा हो गयी।  जानकारी मिलने पर  प्रतिसार निरीक्षक शिवराम यादव भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने  का प्रयास किया। लेकिन आरआई के मौके पर पहुुंचने के बाद भी सिपाही आपस में  एक-दूसरे को गालियां देते रहे। इस पर आरआई ने  दोनों सिपाहियों को जिला चिकित्सालय भेज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

 न्यायालय परिसर में घटे इस घटनाक्रम से प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक  व अन्य आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देशों  के क्रम में उक्त पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।


सिपाही पर दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले
ललितपुर। न्यायालय परिसर में झगड़ने वाले एक सिपाही पर पूर्व में अपनी ही पत्नी पर फायर झोंकने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज है।

सिपाहियों के झगड़ने की जानकारी मिली है। एक दिन पूर्व जीडी में गैरहाजिरी चढ़ने से सिपाही दूसरे सिपाही से झगड़ा करने पहुंचा था। आरआई द्वारा हवालात में तैनात अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। सिपाही के चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोहम्मद इमरान, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें