फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मड़ावरा में शासन की टीम देखकर भागे उर्वरक विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन से पहुंची जांच टीम ने शनिवार को जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में उर्वरक विक्रेताओं और समितियों पर छापेमारी कर जांच की। टीम ने उन किसानों से भी बात की जिन्हें एक टन से अधिक खरीदी है। जांच के दौरान मड़ावरा क्षेत्र में कुछ दुकानदार टीम को देखते ही दुकान बंद कर मौके से भाग गए। वहीं पारौल समिति में स्टॉक और रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
अपर कृषि निदेशक (चावल) बृजेश चंद्र और अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार की टीम ने धोबनखेड़ी, बरखिरिया, बार, लड़वारी, धमना, जखौरा, लागौन, रोंड़ा और ललितपुर क्षेत्र की उर्वरक दुकानों में रिकॉर्ड की जांच की। टीम ने उन किसानों के मोबाइल नंबर लेकर उनसे फोन पर बात की जिन्हें एक टन से अधिक खाद बेची गई थी। कई गांवों में अधिकारी घर-घर जाकर किसानों से मिले और अधिक खाद खरीदने के कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक अनिल यादव और जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती की टीम दिगवार, रखवारा, सैदपुर, सतवांसा, बमराना, नैनवारा, सुनवारा, मड़ावरा और पारौल समिति पहुंची। मड़ावरा में टीम को देखते ही कुछ उर्वरक दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले। जांच को बाधित करने पर विभाग ने इन दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा है और सहयोग न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पारौल समिति में खाद वितरण रजिस्टर और स्टॉक का मिलान करने पर कई बोरी का अंतर मिला। अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर समिति के सचिव और कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने समिति से जवाब तलब किया है। बरखिरिया में भी दुकान पर जांच की गई। गांव के अधिकतर किसान मौके पर नहीं मिले तो उनसे फोन के जरिये बात कर विस्तृत जानकारी ली गई। टीम ने समितियों में मिले प्रपत्रों से खाद बिक्री और स्टॉक का मिलान भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें