फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्राओं के सामने शिक्षिकाओं में चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। ब्लॉक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मेें शिक्षिकाओं में वर्चस्व की जंग छिड़ी है। बृहस्पतिवार को शिक्षिकाओं में जमकर मारपीट हुई। छात्राओं के सामने ही शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। अन्य शिक्षिकाओं ने दोनों को शांत कराया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जिस पर पुलिस ने पांच शिक्षिकाओें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तरगुवां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लंबे समय से शिक्षिकाओं में बन नहीं रही है। बृहस्पतिवार को दो शिक्षिकाओं में मारपीट हो गई। पूर्ण कालिक शिक्षिका एकता पाराशर पत्नी प्रमोद तिवारी निवासी गांधी नगर ललितपुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दोपहर में विद्यालय में खाना खा रही थीं। तभी शिक्षिका नीता सिंह, प्रियंका चौधरी और विनीता राजपूत आईं और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगी। आरोप है कि उसे छत से फेंकने का प्रयास किया गया। जिस पर पुलिस ने तीनों शिक्षिकाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
इधर, शिक्षिका नीता सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी सहकर्मी प्रियंका चौधरी के साथ गैस सिलिंडर लेने रसोई में गई थी। जहां शिक्षिका एकता पाराशर, शिक्षिका ममता सिंह के साथ बैठी थीं। दोनों मिलकर उस पर भद्दे कमेंट करने लगीं। जब उसने विरोध किया तो वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगीं। पुलिस ने दोनों के शिक्षिकाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली। घटना के संबंध में जब शिक्षिका एकता पाराशर से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

अनियमितताओं के कारण पूर्ण कालिक शिक्षिका एकता पाराशर से वार्डन का कार्यभार हटाकर प्रिंयका को दे दिया गया है। इसके चलते एकता लगातार स्टाफ के साथ अभद्रता करती हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया दिया गया है।- नीता सिंह, शिक्षिका
मामले की जानकारी के बाद मैं विद्यालय गया था। स्टाफ नहीं मिल सका। शुक्रवार को फिर जाकर पूरी जानकारी करूंगा। - वेद प्रकाश सिंह, खंड शिक्षाधिकारी तालबेहट
खंड शिक्षा अधिकारी से घटना की विद्यालय भेजकर जांच करा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर डीएम को भेजी जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।-रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें