फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला पुलिस छात्राओं को बताएगी गुड टच-बैड टच

Fri, 06 Oct 2023 01:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत अब महिला पुलिस स्कूलों में पहुंचकर यहां छात्राओं को गुड टच व बैड टच के बारे में बताएगी। इसके साथ ही महिला हिंसा और उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देगी।
बृहस्पतिवार को कल्यान सिंह सभागार में महिला पुलिस और अधिकारियों को इस संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने महिला पुलिस कर्मचारियों को ग्राम व मोहल्लों में चौपाल लगाने को कहा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें।
विज्ञापन

इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, ऑनलाइन साइबर फ्राड हेल्प लाइन नं 1930 के बारे में जागरूक करने को कहा।
एसपी ने कहा कि महिला बीट अधिकारी अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण करते हुए चौपाल का आयोजन करें और महिलाओं को व्हाट्सएप के माध्यम से जोड़ें। एंटी रोमियो टीम को सादा कपड़ों में सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेजों के आसपास छात्राओं पर फब्तियां करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं की शिकायत पर कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ यौन अपराध की पीड़िताओं की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार, सीओ लाइन इमरान अहमद, सीओ पाली कमलेश नारायण, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र, महिला थानाध्यक्ष पारुल चंदेल, नई किरण की सदस्य डॉ. जनक किशोरी, थानों पर बीट में नियुक्त महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें