फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में हादसा, सीढ़ियों से गिरकर महिला मजदूर की मौत; ठेकेदार पर आरोप

Thu, 17 Aug 2023 02:23 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर

सार

Lalitpur News: हादसे के बाद महिला मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। बेटे ने ठेकेदार पर उपचार के लिए समय से पैसे न देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
महिला मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए मजदूरों ने ठेकेदार से मुआवजा की मांग कर विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अमरपुर गल्ला मंडी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत महिला मजदूर काशीबाई का सोमवार को सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त पैर फिसल गया। जिसकी जानकारी महिला के पुत्र हेमंत को हुई तो उसने अपनी मां का हाल जाना और ठेकेदार से इलाज के लिए रुपये मांगे। 

आरोप है कि ठेकेदार ने रुपये देने से मना कर दिया। जिस पर बेटे ने उसे मजदूरों से आर्थिक मदद लेकर जिला अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान महिला की गुरुवार को सुबह करीब साढ़े नौ मौत हो गई। बेटे ने आरोप लगाया कि सही वक्त पर ठेकेदार ने रुपये न देने के कारण मां का सही इलाज नहीं करा पाया। जिससे उसकी मौत गई। 
विज्ञापन


अन्य मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार की मनमानी के चलते उन लोगों को 12-12 घंटे काम कराया जाता है। समय पर पैसे भी नहीं दिए जाते। अगर कोई चोटिल भी हो जाए तो उसे दवा कराने को भी पैसे मुहैया नहीं कराये जाते। इसी के चलते महिला का सही उपचार नहीं हो सका। उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें