फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआं में गिरकर बीमार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम पिपरिया वंशा में कुएं में गिरने से एक बीमार युवक की मौत हो गई। जाखलौन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि युवक बीमारी से परेशान चल रहा था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम पिपरिया वंशा निवासी रामकुमार (22) पुत्र दुल्ले लंबे समय से बीमार चल रहा था। दो वर्ष पहले उसके पेट की आंतों का ऑपरेशन हुआ था और अभी भी उसको नली लगी थी। जिससे वह काफी परेशान चल रहा था। बीते रोज बुधवार की शाम को करीब साढ़े तीन से चार बजे के मध्य वह गांव के बाहर खेत पर कुएं के किनारे लेट गया और इसी दौरान अचानक से उसके कुएं में गिरने की आवाज आई। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल दौड़कर कुएं में झांककर देखा तब तक वह कुएं में डूब गया। कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुआं गहरा होने के कारण कोई अंदर तक नहीं जा सका। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना जाखलौन पुलिस को दी। सूचना पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। संभावना जताई जा रही है कि युवक बीमारी से परेशान चल रहा था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें