फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मानदेय में हर माह की कटौती से परेशान मीटर रीडरों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग के अंतर्गत उपभोक्ताओं के मीटरों से रीडिंग लेकर बिल बनाने वाले मीटर रीडरों ने मंगलवार को धरना दिया। मानदेय में हर माह की जाने वाली कटौती से परेशान होकर उन्होंने ऊर्जा मंत्री, राज्यमंत्री एवं विद्युत विभाग के आलाधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। इसमें कटौती को रोकने एवं प्रतिमाह मानदेय की रसीद दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मीटर रीडरों ने ज्ञापन में बताया कि उन सभी के मानेदय से प्रतिमाह कटौती की जा रही है और इसका सही कारण भी नहीं बताया जा रहा है। किसी भी मीटर रीडर को सैलरी स्लिप भी नहीं दी जाती है। पूर्व में उनका मानदेय उनके बैंक खाते में आता था। जब से बिल जमा करने वाले वालेट में मानदेय आना शुरू हुआ, तब से उनके मानदेय से भारी कटौती होने लगी।
उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है, तब तक वह सभी कार्य नहीं करेंगे। मीटर रीडिरों ने ऊर्जा मंत्री से मामले की जांच कराकर उनके काटे गए मानदेय को तत्काल बहाल करने की मांग की है। इसके अलावा प्रतिमाह सैलरी स्लिप दिलाने की मांग की है। उन्होंने मानदेय खाते में देने की मांग भी की है।
विज्ञापन

ज्ञापन पर रूपेश, केहर सिंह, मान सिंह, कृष्णकांत, अखिलेश साहू, शिवेंद्र, सहदेव, पवन तिवारी, सौरभ कोरी, हरजान साहू, रवि राजा, ओमप्रकाश, सोनू सिंह, प्रवान भगवान दास, अर्जुन सिंह, जितेंद्र कुमार, नीलेश कुमार, आशीष, संजय तिवारी, विशाल, शर्त सिंह, सौरभ, सोबरन आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें