फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम चल रहा है बालू का अवैध खनन

विज्ञापन
कैप्सन - 3- नदी के समीप लगा बालू का ढेर - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। अवैध खनन कारोबारी थाना पूराकलां अंतर्गत बेतवा नदी में अवैध रूप से लिफ्टर डाल कर बालू खनन कर रहे हैं। इससे सरकार को प्रतिदिन हजारों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा में बेतवा नदी में खुलेआम लिफ्टर डाल कर शासन के निर्देशों का माखौल उड़ाया जा रहा है। आसपास के ग्रामीणेंने बताया कि इस कार्य को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति ने उसकी भूमि से बालू उठाने की अनुमति ली। उसी की आड़ में कुछ लोगों ने बेतवा नदी में लिफ्टर डाल कर अवैध बालू की निकासी शुरू कर दी। इससे प्रतिदिन सरकार को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु किसी ने लोगों की शिकायत पर ध्यान तक नहीं दिया। ग्रामीणों को आरोप है कि जब अधिकारियों की टीम आती है, तो उससे पहले ही लिफ्टर को नदी में कहीं छिपा दिया जाता है। उनके जाने के बाद फिर कारोबार शुरू कर दिया जाता है। इसमें कुछ सफेदपोशों की मिलीभगत है।
पहले भी पकड़ा जा चुका है लिफ्टर
इससे पहले भी बेतवा नदी में जून 2019 में एक लिफ्टर डाल कर कुछ खनन कारोबारियों द्वारा अवैध खनन कारोबार शुरू किया था। तत्कालीन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा बेग के निर्देश पर तत्कालीन एसडीएम तालबेहट कृष्ण कुमार सिंह, तत्कालीन खनन अधिकारी आरपी सिंह और तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम ने दबिश देकर लिफ्टर एवं अवैध खनन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को पकड़ा था। इसका मुकदमा भी थाना पूराकलां में अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया था। लेकिन, इस कार्य में शामिल अवैध खनन कारोबारी साफ बच गए थे। इससे अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

पट्टा खेत का, खनन नदी में
इस कारोबार में शामिल लोग जिस व्यक्ति के नाम पट्टा होने का दम भर रहे हैं, उन्हें यह भी पता नहीं है कि पट्टा खेत में आई बालू उठाने के लिए दिया गया है, न कि नदी में लिफ्टर डाल कर खनन करने का है।
मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में खनन अधिकारी या एसडीएम ही बता सकते हैं।
- एके सिंह, थानाध्यक्ष पूराकलां
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा में बेतवा नदी में लिफ्टर डालकर अवैध खनन की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मचारियों को खनन अधिकारी के साथ मौके पर भेजा था, परंतु उस समय कुछ नहीं मिला। नदी में लिफ्टर डालकर किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मोहम्मद कमर, उपजिलाधिकारी तालबेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें