फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Suicide: पुलिस के डर से युवक ने उठाया था खौफनाक कदम, सीबीसीआईडी ने दर्ज कराया केस

Mon, 29 Aug 2022 12:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

जांच में सामने आया कि हेड कांस्टेबल ने भगवत सिंह का पीछा किया और घर पर जाकर धमकाया। पुलिस के डर से युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।सीबीसीआईडी ने मामले में आरोपी तत्कालीन बार थानाध्यक्ष एवं हेड कांस्टेबल के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीघाखेत में दो साल पहले थाना बार के गांव बस्तगुवां निवासी भगवत सिंह का शव पेड़ पर लटका मिला था। मामले में मृतक की पत्नी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को प्रार्थना पत्र देकर तत्कालीन बार थानाध्यक्ष एवं कांस्टेबल पर हत्या के आरोप लगाए थे। मामले की जांच सीबीसीआईडी ने की। जांच में सामने आया कि हेड कांस्टेबल ने भगवत सिंह का पीछा किया और घर पर जाकर धमकाया। पुलिस के डर से युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।सीबीसीआईडी ने मामले में आरोपी तत्कालीन बार थानाध्यक्ष एवं हेड कांस्टेबल के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सीबीसीआईडी खंड कानपुर निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर बताया कि थाना बार के ग्राम बस्तगुवां निवासी हीरेंद्र राजा ने 27 मई 2020 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली को प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में बताया गया था कि उसके पति भगवत सिंह (31) पुत्र बहादुर सिंह से 25 अप्रैल 2020 को तत्कालीन थानाध्यक्ष बार निगवेंद्र प्रताप सिंह व उनके साथ आए पुलिस वालों ने मारपीट और गाली गलौज की। 27 अप्रैल 2020 की रात्रि में उसके पति को थानाध्यक्ष पकड़कर ले गए और उसके पति की हत्या करके शव पेड़ पर लटका दिया।

मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र पर अपराध शाखा अपराध अनुसंधान विभाग लखनऊ द्वारा जांच के आदेश के आदेश दिए गए। जिस पर सीबीसीआईडी खंड कानपुर के निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि 27 अप्रैल 2020 को भगवत सिंह को निगवेंद्र प्रताप सिंह पकड़कर नहीं ले गए और न ही हत्या की। लेकिन 25 अप्रैल को थानाध्यक्ष निगवेंद्र प्राप सिंह एवं हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने भगवत सिंह का पीछा किया और 26 अप्रैल को उसके घर पर तलाश के लिए हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह गए थे। भगवत सिंह का शव 29 अप्रैल 2020 को ग्राम दुर्जनपुरा बीघाखेत में बारेलाल के खेत में पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पोस्टमार्टम से 48 से 72 घंटे पहले यानि दो से तीन दिन पूर्व होना पाई गई। जांच में पाया गया कि भगवत सिंह के बारे में पुलिस की छानबीन एवं घर जाकर बार-बार उसके बारे में पूछने के कारण वह डर गया और इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने मामले में सीबीसीआईडी के निरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी तत्कालीन थानाध्यक्ष बार निगवेंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल नरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने की धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें