फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेंदुए के बाद बाघ की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी, नई जगहों पर लगाए कैमरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमझरा घाटी स्थित गोशाला में अभी तक तेंदुए का आतंक था। अब यहां बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
जनपद में मड़ावरा वन रेंज में बाघ देखा गया है, बाघ की तस्वीरें दो बार मिली हैं। जनपद के जंगलों में जोड़े सहित बाघ विचरण कर रहा है। वन विभाग के प्रारंभिक सर्वे में गौना एवं देवगढ़ के जंगलों में मचकुंद गुफा तक इसका मूवमेंट माना जा रहा है। इस रास्ते पर ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग पूरे मूवमेंट पर नजर बनाने के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाने की योजना तैयार कर रहा है। यह कैमरे ऐसे स्थानों पर लगाए जा रहे हैं, जहां पर बाघ के घूमने का इलाका हो सकता है। साथ ही वाच टावर भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जनपद में बाघ की पुष्टि के बाद अब टाइगर प्रोजेेक्ट तैयार किया जा रहा है। अमझरा व अन्य वन क्षेत्रों से सटे गांव के निवासियों को सचेत किया गया है। घने वन क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। - गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें