फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसपी कार्यालय का कर्मचारी बताकर ग्रामीण से ठगे तीन हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साइबर अपराधियों की ओर से लोगाें को ठगने के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही साइबर अपराधी ने एक ग्रामीण को फोन कर एसपी कार्यालय का कर्मचारी बताकर मुकदमे के आरोपी को पकड़ने के एवज में खर्चा के नाम पर तीन हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम बिजौरी निवासी हरदास सहरिया ने पुलिस को एक तहरीर दी। इसमें बताया कि उसने इस वर्ष थाने में लड़ाई-झगड़ा का एक मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिन पूर्व उसके पास एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आप को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात कर्मचारी बताया। कॉल करने वाले ने उससे दर्ज कराए मुकदमे के आरोपी को पकड़ने की बात कही। यह भी कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए उसे खाने पीने और पेट्रोल खर्च के लिए 3 हजार रुपये देने होंगे। फोन करने वाले ने उससे तीन हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ साइबर अपराधी ने ठगी की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें