फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता हुआ कलंकित: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां बेटों के साथ मजदूरी करने गई हुई थी इंदौर

Tue, 12 Dec 2023 11:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ने बताया कि करीब एक माह पूर्व रात को जब वह घर में सो रही थी। तभी पिता उसके पास आया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। डर से उसने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग लड़की से पिता पर एक माह से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मंगलवार की रात को महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने मंगलवार की रात को कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। 

विज्ञापन


जिसमें बताया कि वह इंदौर में करीब डेढ़ माह पूर्व अपने पुत्रों के साथ मजदूरी करने गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री और पति था। 10 दिसंबर को पुत्री ने फोन करके बताया कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर वह इंदौर से मंगलवार को घर आई। यहां पुत्री ने बताया कि करीब एक माह पूर्व रात को जब वह घर में सो रही थी। तभी पिता उसके पास आया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। डर से उसने कुछ नहीं कहा। करीब तीन दिन पूर्व पुनः छेड़छाड़ की ओर दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता द्वारा पुत्री से दुष्कर्म करने की शिकायत सामने आने पर क्षेत्राधिकारी सदर  और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़िता से भी घटना की जानकारी ली।

लड़की से उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें