कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते महाऋषि वाल्मीकि सेवा समिति के सदस्य
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत करोसिया के नेतृत्व में राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने फास्ट्रैक कोर्ट चलाकर हाथरस कांड के सभी दरिंदों को सजा-ए-मौत की सजा देने की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 14 सितंबर को हाथरस में वाल्मीकि समाज की बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के पश्चात पीड़िता की जीभ काट कर गर्दन दबा कर मारने की कोशिश की थी। पीड़िता की इलाज के दौरान 29 सितंबर को मृत्यु हो गई। इससे पहले उन्होंने पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। ज्ञापन पर वंदना भारती, नवल घावरी, संजय सपेरा, आशीष करोसिया, बृजेश वाल्मीकि, अमित करोसिया, रानू परोचे, जितेंद्र करौसिया, संजीव कुमार, अभिषेक पारोचे, अमन वाल्मीकि, प्रिंस वाल्मीकि, हरिशंकर वाल्मीकि आदि के हस्ताक्षर थे।