कैप्सन - बिजली घर में एलए मशीन ठीक करते कर्मचारी
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। तीन दिन से शाम को चल रही तेज हवा और धूल भरी आंधी से लोगों की बुनियादी सुविधाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। रविवार की रात में तेज हवाओं ने कई जगह बिजली संकट उत्पन्न कर दिया। 66 केवी की मशीन में खराबी आ गई।
जिस तरह से दिन प्रति दिन गर्मी का ग्राफ बढ़ रहा है, उसी तर्ज पर क्षेत्र में मौसम की करवट से बिजली संकट गहराने लगा है। क्षेत्र में शनिवार की शाम शुरू हुआ आंधी चलने का क्रम रविवार को भी जारी रहा। रविवार को आई तेज हवा से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद करना पड़ी। वहीं, सोमवार को सुबह 66 केवी में लगी एलए मशीन में खराबी आ गई, जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बाद में उसे अस्थाई रूप से ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई गई। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को जिला स्तर से टीम आकर उसे स्थाई रूप से ठीक करेगी।