जाखलौन। धौर्रा में दूसरे दिन भी गांव वासियों ने गांधी चबूतरा पर आमरण अनशन किया। धरना के दूसरे दिन आसपास के ग्रामवासियों का भी समर्थन मिला। वह भी धरना बैठकर उन्होंने जल निगम के ठेकेदार की मनमानी का जमकर विरोध किया। हालांकि जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग दिखाई दिए। ग्रामीणों ने कहा कि एक मीटर गहरी लाइन डालने व तुरंत सड़क मरम्मत करने के बाद ही यह अनशन समाप्त किया जाएगा। अनशन पर बैठने वालों में यशपाल सिंह परिहार, सुदामा प्रसाद मिश्रा प्रधान मादोन, धीरज सिंह यादव प्रधान धौर्रा, जयराम रजक शामिल रहे। संवाद