फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एमएसपी के लिए किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा/ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को बिरधा मुख्यालय पर एमएसपी के लिए ट्रैक्टर रैली निकाली। वहीं, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर भी जाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया तभी पदाधिकारियों की कहासुनी हुई।
विज्ञापन

भाकियू के पदाधिकारी ट्रैक्टर लेकर बिरधा मुख्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर नारेबाजी की। इसके बाद ट्रैक्टर रैली कस्बा से निकाली। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी पर गारंटी देने का वादा किया था, इसे अब तक नहीं पूरा किया गया। सरकार को इसे जल्द पूरा करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने किसान विरोधी कानून को निरस्त करने की भी मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, महामंत्री शब्बीर खान मंसूरी, नंदकिशोर कुशवाहा कुमार, धर्मेंद्र रजक, शिवदास कुशवाहा, सुरेश अहिरवार, चंदन झा, वसीम खान, कमल विश्वकर्मा, रामस्वरूप अहिरवार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें