फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यादेश वापस नहीं लिया तो करेंगे बेमियादी अनशन

विज्ञापन
बिरधा में हाइवे पर जाम के दौरान मौजूद किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कस्बा बिरधा में शुक्रवार को हाईवे पर जाम लगाने वाले भारतीय किसान यूनियन ने कहा है कि किसान विरोधी अध्यादेश वापस नहीं लिया गया तो बेमियादी अनशन किया जाएगा। प्रदेश संगठन के निर्देशन पर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के नेतृत्व में किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लेने की मांग को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर उपजिलाधिकारी को सौंपा था। शनिवार को आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिरधा कस्बा में भारतीय किसान यूनियन ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर विचार किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लिया जाए। कस्बा से रैली निकालकर वे लोग हाईवे पहुंचे थे। यहां पर जाम लगाकर अपनी मांगें रखीं थीं। बताया कि केंद्र सरकार को एक बिल और पास करना चाहिए या इसी बिल के साथ जोड़ा जाए। जिसमें समर्थन मूल्य को सभी जगह लागू किया जाए। इसके बाद भी कम दामों में खरीद करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हो, कहा गया था कि बीते वर्ष नष्ट हुई खरीफ फसल का बीमा क्लेम अब तक कई किसानों को नहीं हो सका है। किसान लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के द्वारा लगातार अनदेखा किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सदर केके सिंह ने मौके पर पहुंच कर किसानों की समस्याओं को सुना और ज्ञापन लिया था। इस दौरान जिला महामंत्री शब्बीर खांन, प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल, नंदकिशोर कुशवाहा, लक्षमन, प्रकाश चंद्र पटेल, राजपाल यादव, पवन महाराज, वीरेंद्र, नन्ने, छोटेलाल, रामकिशन, रामदेव मौजूद थे।
15 को ब्लाक तहसील स्तर पर होगा धरना
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने कहा कि जनपद में कई किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बीमा क्लेम भुगतान से भी कई किसान वंचित हैं। 14 अक्टूबर तक निस्तारण न होने पर भाकियू तहसील, ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें