फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मुआवजा दिया जाए

Wed, 23 Sep 2015 12:19 AM IST
ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मुआवजा दिया जाएललितपुर। ब्लाक जखौरा के ग्राम गनगौरा केेेे किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर फसल क्षति का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसल नष्ट हो गई थी। लेेखपाल ने गांव का सर्वे कर फसल क्षति की रिपोर्ट भेज दी थी, लेकिन अब तक गांव में मुआवजा नहीं बंट सका है। इतना ही नहीं, खरीफ की फसल पानी नहीं बरसने के कारण पीली पड़ गई थी। ऐसे में किसान परेशान हैं। किसानों को कई बार प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर उर्मिला सिंह, हीरालाल, महेंद्र सिंह, केहर सिंह, नंदराम, शोभाराम, मुकेश, हिम्मता, कल्यान, जगदीश आदि हस्ताक्षर  गलत नाम के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंललितपुर। ब्लाक जखौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत निबाई के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम दिए ज्ञापन में राशन कार्ड में गलत नाम जोड़े जाने की शिकायत की है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पैसे वालों के बीपीएल कार्ड बनाए जा रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल द्वारा जमीन से संबंधित कोई लेखा जोखा नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जांच कर गलत राशन कार्ड निरस्त किए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर नजीर खां, प्रागी, सुखवती, शिवनी, भगत सिंह, कपूरे, भवूदी लाल, कोमल, राजकुमार, हाकम सिंह, राजकुमार, देवी लाल, रामस्वरूप, आशाराम, महाराज सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें