फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसान बोले-मूंगफली खरीद में हुई धोखाधड़ी, भारतीय किसान संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर क्रय केंद्र थनवारा, अमरपुर और अन्य केंद्रों पर मूंगफली खरीद में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।



ज्ञापन में बताया कि मूंगफली खरीद में किसानों से धोखाधड़ी के खिलाफ सात बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। समस्या का निराकरण न होने से किसानों व उनके संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को एसडीएम ने इस शर्त पर स्थगित करवाया था कि मूंगफली बरेली भेजी जानी है, जिसका 350 रुपये प्रति क्विंटल खर्चा किसानों को देना होगा। इस पर सहमति भी बन गई थी। अब 12 दिन गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। आरोप लगाया कि केंद्र संचालकों ने अपने चहेते व्यापारियों की मूंगफली की बिना तौल के ही 6आर जारी कर दी। अब किसानों से 350 रुपये के स्थान पर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


ज्ञापन पर प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, जिला मंत्री हरपाल सिंह बुंदेला, सोहनलाल विश्वकर्मा, अनिल कुमार, कृष्णकांत कांकर, राघवेंद्र सिंह, धर्मलाल, भीकम सिंह, रामदास, परशुराम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें