फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद नहीं होने से परेशान किसानों ने जाम लगाया

Wed, 27 May 2015 01:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। नौ दिन से गेहूं क्रय केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों का सब्र टूट गया और उन्होंने बार- बानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को शाम करीब पांच बजे भारतीय किसान यूनियन के कीरत सिंह बाबा के नेतृत्व में किसानों ने ग्राम बस्तगुवां में बार- बानपुर सड़क मार्ग जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि नौ दिन हो गए इंतजार करते- करते, लेकिन अभी तक उनके गेहूं की खरीद का नंबर नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाली बोरों की गांठें ब्लाक बिरधा स्थित गांवों में बने खरीद केंद्र पर पहुंचाई जाती हैं, जहां से रात में गेहूं लोड होकर चुपचाप निकल जाता है और यहां के किसानों को आज- कल कहकर टरकाया जा रहा है। किसानों की भीड़ बढ़ने से खरीद केंद्र प्रभारी मौके से खिसक गया, जिससे किसानों का आक्रोश और बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने का तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि किसानों के साथ गेहूं खरीद में भेदभाव किया जा रहा है, जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, वह मौके  से नहीं हिलेंगे।


सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी तालबेहट अमिताभ यादव, सीओ आदि भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोल दिया गया। इस मौके पर ग्राम टोड़ी के किसान रामप्रकाश, अधीर सिंह यादव, शंकर के अलावा ग्राम बछरावनी और बस्तगुवां आदि गांवों के  किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें