नाले से बहता हुआ पानी खेतों में घुसा
- फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। कस्बा एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। जिन किसानों ने अपने खेतों में पहली बुवाई कर दी थी, अब उन किसानों को उसके अंकुरित होने की उम्मीद बढ़ गई है।
पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित रहते थे कि यदि पानी नहीं बरसा तो खेती के अलावा जानवरों को पीने के पानी की समस्या से कैसे छुटकारा मिलेगा? लंबे इंतजार के बाद सोमवार को एक घंटे कस्बा बार एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसके अलावा ग्राम गेदोरा, भावनी, बछरावनी, दशरारा, भेलौनी लोध, पुलवारा, बसतगुवां, गढ़िया, हीरापुर, देवरान, लड़वारी आदि गांव शामिल हैं। जिन किसानों की फसलें पानी के अभाव में सूख रही थीं और जिन किसानों ने अभी तक खरीफ की फसल की बुवाई नहीं की थी, वह खरीफ की फसल की बुवाई कर सकते हैं। जानकारों का कहना है कि यदि किसान 30 जुलाई तक बुवाई नहीं कर पाया तो वह खरीफ की फसल इसके बाद नहीं बो पाएंगे। क्योंकि यदि वह अगस्त में खरीफ की फसल की बुवाई करता है तो वह रवि की फसल को समय पर बुवाई नहीं पाएगा। ऐसे में आज का पानी किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
नाले से बहता हुआ पानी खेतों में घुसा- फोटो : LALITPUR