ललितपुर। भले ही शासन से मुआवजा की एक और किस्त आ गई हो अथवा खरीफ फसलों के नुकसान का सर्वे कार्य चल रहा हो, पर किसानों की भीड़ डीएम की चौखट पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी तमाम गांवों के किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उर्द और मूंग की खराब हुई फसल का और ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से बरबाद फसल के मुआवजे की मांग की।
तहसील तालबेहट के ग्राम धमना बार के किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि रबी की फसल ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से बरबाद हो गई थी। किसानों ने कर्ज लेकर खरीफ की फसल बोई थी, लेकिन पानी नहीं बरसने से फसल पीली पड़ गई है। इससे किसान बरबाद हो गया है। अत: किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर अरविंद गोस्वामी, आशुतोष गोस्वामी, हुकुम लाल, नंदकिशोर यादव, उशरथ, रामस्वरूप, सरमन, हरीराम, बालकिशन, हरगोविंद, रामपाल, गैंदालाल, बाबूलाल, मेवालाल, हरनाम, मुन्ना लाल, कोमलचंद, देवकीनंदन, रतन लाल, राजाराम उपस्थित रहे।
इसी तरह ब्लाक विरधा के ग्राम टीला के किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर खरीफ की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रधान धनुषरानी, सूरत सिंह, संतोष सिंह, मनीराम, नौनेराजा, कैलाश, सुन्नू, चाली राजा, हरचरन, रामचरन, बाबू, कंछेदी, जितेंद्र, अशोक, मुकेश, हीरालाल, रावराजा, दलू, मुकेश उपस्थित रहे।
इसी तरह ब्लाक विरधा के ग्राम खजुरिया निवासी किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, जिसमें पीली पड़ गई खरीफ की फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर अनार सिंह, रविदास, बाबूलाल, कांशीराम, रामदास, कंछेदी, दुर्गाप्रसाद रजक, इमरान, बाबूलाल, कृपाल, राजू दुबे, रमेश, सुखदेव कुशवाहा, अनिल मौजूद रहे। उधर, ब्लाक बार के ग्राम धमना निवासी चार लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर ओलावृष्टि का चेक नहीं दिए जाने की शिकायत की है। बताया कि बालचंद, यमुना, रेनुका और छलोने को ओलावृष्टि की राहत राशि का चेक अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द चेक दिलाए जाने की मांग की है।
इसी तरह ग्राम बजर्रा के किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पीला मोजेक रोग और सूखा से बरबाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर भगवान सिंह यादव, पहलवान सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, करन सिंह, अरविंद सिंह, विवेक प्रताप सिंह, तुलसिया, अनिल साहू आदि उपस्थित रहे। ब्लाक बिरधा के ग्राम पंचायत मैनवार के किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर उर्द की फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर किस्सू पाल, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश पाल, हरिश्चंद्र, रतनकुमार, राजकुमार, आजाद नारायण उपस्थित रहे।
इसी तरह गौरक्षा दल ने डीएम को ज्ञापन देकर उर्द की फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर अवतार सिंह यादव, परमानंद, रामू, इमरत सिंह, शिवशंकर, उमेश कुमार, जीवन, रामप्रसाद, बालचंद्र समेत कई किसान मौजूद रहे। ग्राम पटना मड़ावरा के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर खरीफ फसल की जांच कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रधान राजाराम दुबे समेत अन्य किसान उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम सिंगरवारा के किसानों ने भी खरीफ फसल बरबाद हो जाने पर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बड़ी दुलैया, छोटे सिंह दरयाव सिंह आदि उपस्थित रहे।
मुआवजा नहीं मिला तो मतदान का बहिष्कार
तहसील महरौनी के ग्राम कुआगांव के किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा कि उनके गांव में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसल बरबाद हो गई थी। लेकिन, अब तक मुआवजा वितरित नहीं किया गया, जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मुआवजा जल्द नहीं दिया गया तो वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन पर रामनारायण, जलील खां, जगभान सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रामनरेश, वीर सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश, शिवलाल, घनेंद्र प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, श्रीपत, रामबग्स, बारेलाल, ईश्वर दास आदि के हस्ताक्षर हैं।