फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का आमरण अनशन तीसरे दिन जारी

Thu, 19 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। छह सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी के आंदोलन का कांग्रेस ने समर्थन किया है। पार्टी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करनेेे की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


समाजसेवी नाथूराम पाल छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांगों के समर्थन में कांग्रेस  पार्टी भी आ गई है। पार्टी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांगें पूरी करने की  मांग की है। उनकी छह सूत्रीय मांगों में वर्ष 2007 से लेकर 2015 तक के बैंक से लिए गए किसानों का कर्ज को माफ करने, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने,

अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाए जाने, टीकमगढ़ से  वाया महरौनी सागर रेलवे लाइन का काम शीघ्र शुरू करने, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने, महरौनी के इंदिरा चौराहे पर पुलिस पिकेट बूथ बनाए जाने की मांग शामिल है।
विज्ञापन


वहीं, आमरण अनशन पर बैठे किसानों में से मुलायम सिंह व गोविंद दास  की हालत  बिगड़ने पर उनका अनशन बुधवार की शाम को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा ने जूस पिलाकर तुड़वाया।

समाजसेवी नाथूराम पाल, कंछेदी लाल, सरमन लाल और सरू चढार का आमरण अनशन जारी है। इस मौके पर मुलायम सिंह, कंछेदी लाल, गोविंद  दास और सरु चढ़ार के अलावा जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष धनीराम अहिरवार,  नगर अध्यक्ष मनीष श्रीमाली, लक्ष्मीकांत वर्मा, राजेश प्रताप अहिरवार,  सुंदर नाथ, हरदयाल, रामदेवी, सुरेंद्र रत्नाकर, नाथूराम अहिरवार, सुरेश  कुमार साहू, देव सिंह, भगवान सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें