फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर से खेत पर गए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने मौत का कारण बताया अज्ञात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम धोर्रा निवासी 58 वर्षीय ओमकार सिंह की मौत हो गई। वह खेत पर गए थे और परिजनाें को यहां बेसुध अवस्था में पड़े मिले थे। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र नीतेश के मुताबिक, शनिवार की दोपहर उसके पिता ओमकार खेत पर गए थे। शाम को जब परिजन खेत पर गए तो यहां ओमकार बेसुध पड़े हुए थे। आनन-फानन उनको लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-दो बहनों में सबसे बड़े थे और उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। वे खेती-किसानी करते थे। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें