फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हत्याकांड : मुठभेड़ में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/तालबेहट। शराब के नशे में दो पक्षाें में हुए विवाद और गोली चलने से किसान की मौत के मामले में आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में हत्याराेपी के पैर में गोली लगी। इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।
थाना पूराकलां के ग्राम बलरगुआं में रविवार को शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद हुआ था। गोली चलने से चाचा अमर सिंह की मौत हो गई थी, जबकि भतीजा राजपाल घायल हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस टीमें हत्यारोपियों की तलाश में थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना पूराकलां क्षेत्र में पतारा तिराहे के पास बने एक बंद ढाबे पर पहुंची। यहां हत्यारोपी नन्हें राजा पुलिस की टार्च की रोशनी देख ढाबे से बाहर निकल आया और फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली नन्हें राजा के पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। हत्याकांड में तीन आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद शेष पांच आरोपी अब भी पकड़ से दूर हैं।
दो आरोपियों को भेजा गया जेल : अमर सिंह की मौत और भतीजे राजपाल के घायल होने के मामले में पूराकलां पुलिस ने आठ नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दो हत्यारोपी बलवीर सिंह व बलवंत सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
गांव में दूसरे दिन भी रही पुलिस तैनात : हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया था। रविवार को पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक भी गांव में पहुंचे थे।
ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया था। सोमवार को भी गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें