फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से किसान की मौत

Wed, 13 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम ककड़ारी में ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी एवं नायव तहसीलदार स्वयं मौके पर गए। मौके पर गए अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की रात में खेत पर लगी फसल को पानी देते समय मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को शील कर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
विज्ञापन


ककड़ारी निवासी पूरन पुत्र चतरा बंशकार उम्र करीब 46 वर्ष के पास खेती की मात्र साढें तीन एकड़ भूमि है। जिस पर वह खेती कर अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करता आ रहा है। पिछलें तीन फसलें बर्बाद होने एवं इस बार भी पानी की कमी के चलते वह नहर चालू होने पर रात में अपनी फसल को पानी दे रहा था।

उसी समय ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब वह घर पर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग खेत पर पहुचें। वहां उसका शव मिला।  मृतक पर केसीसी के एक लाख रूपए के कर्जें के अलावा गांव के कुछ साहूकारों का भी पैैसा उधार था। लगातार फसल बर्बाद होने पर उसके ऊपर कर्ज भी बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र एवं नायव तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा,राजस्व निरीक्षक शिवकुमार चौबे, लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव मौके पर गए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। इस  संबंध में ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने शासन द्वारा मिलने वाली सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें