ललितपुर। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पोषक वाटिका महाभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिओम निरंजन और विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय अध्यक्ष घासीराम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद किसानों और महिला किसानों को सजीव प्रसारण दिखाया गया। प्रभारी कृषि विज्ञान केेंद्र डॉ. दिनेश तिवारी ने मोटे अनाज की खेती के बारे में जानकारी दी। के पी सिंह ने पौधों के संतुलित पोषण और इफको द्वारा नैनो यूरिया के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि ने बुंदेलखंड में पहले उगाए जाने वाले मोटे अनाज (रागी, कोदो, मडुवा, चीना व सावां) को पुन: अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने किसानों को बाड़े में सब्जियां (पोषण वाटिका), फसल में पोषक तत्वों के प्रयोग से स्वस्थ अनाज उत्पादन के लिए किसानों को जानकारी दी। किसानों और महिला किसानों को 100 सब्जी बीज किट और 200 फल वृक्ष (अमरूद, नींबू और शरीफा ) को नि:शुल्क वितरित किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. सरिता देवी, डॉ. एन. के यादव, डॉ. अर्चना दीक्षित, डॉ. मारूफ अहमद, डॉ. एन .के पांडेय ने प्रतिभाग किया।