फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 25 Oct 2023 03:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की तीन लड़की व एक लड़का है। जो खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पिता की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना पाली अन्तर्गत ग्राम मामदा में सोमवार को सुबह खेत में फसल को पानी दे रहे किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। बलराम सिंह (40)पुत्र जगभान सिंह घर से अपने खेत में लगे ट्यूबवेल से खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। सिंचाई करते समय किसी जहरीले कीड़े के काटने से वह खेत में गिरकर बेहोश हो गया। 

विज्ञापन


जब आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन फानन में सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा लेकर आए जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की तीन लड़की व एक लड़का है। जो खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पिता की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें