फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम नैकोरा में खेत पर चारा काटते समय एक किसान विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर सौजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान जब चारा काट रहा था तो उसका हंसिया विद्युत तार में फंस गया, जिससे यह घटना हुई।
विज्ञापन

ग्राम नैकोरा निवासी रखूराम (50) पुत्र रधूवां अपने खेत पर मूंग की फसल में से जानवरों के लिए चारा काट रहा था। तभी अचानक से उसका हंसिया नीचे खेतों में पड़े विद्युत तार में फंस गया, जिसमें उसके करंट लग गया और उसकी तड़पते हुए मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने जब पास में जाकर देखा तो उसके हाथ के सहारे हंसिया विद्युत तार में फंसा हुआ था। परिजन ने लाइट बंद कराकर पहले विद्युत तार को अलग किया और फिर 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी महरौनी ले गए, जहां पर चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी मानसिक अस्वस्थ
मृतक के परिजन ने बताया कि रखूराम खेती किसानी का कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी मोमली मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जबकि उसकी आठ साल की एक बेटी है। इस घटना से मृतक की पत्नी एवं बेटी बेसहारा हो गई है। मृतक के परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें