farmer dies due to drowning in water
नत्थीखेड़ा। थाना पूराकलां क्षेत्र के सुकुवां ढुकुुवां बांध के पास खेत जा रहे एक किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
ग्राम कंधारीकलां निवासी हरगोविंद रायकवार पुत्र जगत का बांध के समीप खेत है। खेत जाने के लिए किसानों को नदी पार करना पड़ता है। रविवार को रात में वह घर से खाना खाकर खेत गया था। सोमवार को सुबह जब वह खेत से घर नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने तलाश की। उसका शव पानी में डूबा मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर गई। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। नत्थीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी करन सिंह ने बताया कि उसे मिर्गी के दौरे आते थे। हो सकता है कि पानी में उसे चक्कर आने से गिरकर वह डूब गया हो।