फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कीटनाशक लेकर घर जा रहे ग्रामीण की बाइक को सामने से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी धनीराम (45) मंगलवार दोपहर अपनी बाइक से मूंग की फसल में डालने के लिए कीटनाशक लेने ललितपुर आया था। उसके साथ बाइक पर उसका रिश्तेदार प्रकाश (50) निवासी विदिशा मध्य प्रदेश भी था। कीटनाशक लेकर रात को धनीराम घर लौट रहा था। वह ग्राम ककरुआ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। धनीराम और प्रकाश घायल हो गए। गांव के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने धनीराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रकाश को भर्ती कर लिया। मृतक दो भाई-दो बहन में छोटा था और उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें