फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली करने गए किसान की खेत में संदिग्ध मौत

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत मोहल्ला हरदौल निवासी एक किसान का शव संदिग्ध अवस्था में फसल के बीच पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान रात को ज्वार की फसल की रखवाली करने खेत गया था।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन के हरदौल निवासी राजू (45) पुत्र श्यामलाल कुशवाहा के घर पर रविवार की दोपहर में ज्वारे बोए जा रहे थे। इस कारण राजू देर रात को खेत पर ज्वार की फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात भर वह वापस नहीं लौटा। सुबह 10 बजे तक भी नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, तो उन्होंने खेत पर जाकर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके कुछ देर बाद उसका छोटा भाई कल्लू उसे खोजने के लिए फिर से खेत पर गया। उसने ज्वार की फसल के बीच में जाकर देखा तो राजू वहां फसल के बीच मृत पड़ा था। उसकी आवाज सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। वह लोग शव को उठाकर टपरे में ले गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल परिजन मौत के सही कारणों की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। मृतक के मंझले भाई रामकिशोर ने बताया कि रात में उसका भाई राजू फसल देखने की कहकर निकला था, लेकिन अगले दिन फसलों के बीच में ही उसका शव पड़ा मिला। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। मृतक खेती बाड़ी ही करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें